राष्ट्रपति कोविंद महाराष्ट्र के एकदिवसीय दौरे पर

नागपुर, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महाराष्ट्र के एकदिवसीय यात्रा पर नागपुर पहुंच गए हैं। यह उनकी महाराष्ट्र की पहली यात्रा है।

वह इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उनका डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राज्यपाल सी.वी.राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, अन्य नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने आगमन के तुरंत बाद वह भारतीय संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए सड़क मार्ग से दीक्षाभूमि के लिए रवाना हो गए। दीक्षाभूमि पर 60 साल पहले अंबेडकर ने अपने 600,000 अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी।

राष्ट्रपति कोविंद बाद में रामटेक के पास शांतिनाथ जैन मंदिर में प्रार्थना करने भी जाएंगे।

राष्ट्रपति कम्प्ती में ड्रैगन पैलेस मंदिर में विपासना इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे और करीब एक घंटे तक चलने वाले बुद्ध वंदना कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

अंत में राष्ट्रपति नागपुर नगर निगम के कवि सुरेश भट्ट ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे, जो विदर्भ के जाने-माने मराठी कवि व गीतकार को समर्पित है। 2003 में नागपुर में उनका देहांत हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493