चेन्नयन एफसी से जुड़े नीदरलैंड्स के ग्रीगोरी

चेन्नई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नयन एफसी ने नीदरलैंडस के ग्रीगोरी नेल्सन के साथ लीग के आगामी संस्करण के लिए करार किया है।

क्लब ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

29 साल का यह खिलाड़ी बहरीन के क्लब अल मुहारक से निशुल्क स्थानांतरण पर चेन्नयन में आ रहा है।

2015 में आईएसएल का खिताब जीतने वाले चेन्नयन एफसी के कोच जॉन ग्रीगोरी ने कहा, “नेल्सन काफी शानदार खिलाड़ी हैं और वह अपने करियर में कई क्लबों के साथ खेल चुके हैं। वह हमारे आक्रमण में विविधता और विशेषता लेकर आएंगे। यूरोप में बेहतरीन करियर के बाद उन्होंने हाल ही में बहरीन में प्रभावी प्रदर्शन किया था।”

नेल्सन ने कहा, “मैं क्लब चेन्नयन एफसी और कोच जॉन ग्रीगोरी का मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। नीदरलैंड के मेरे कई दोस्त आईएसएल में खेले हैं और उनसे मुझे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493