आडवाणी ने शिवसेना सांसदों की कथित कार्रवाई से असहमति जताई

635417291283270131M_Id_110875_l_k_advaniनई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शिवसेना सांसदों द्वारा यहां के महाराष्ट्र सदन में कथित तौर पर मुस्लिम रोजेदार को एक चपाती खाने को मजबूर करने की घटना को आज गलत बताया।

पिछले हफ्ते हुई इस कथित घटना पर जब उनसे टिप्पणी करने को कहा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘यह गलत है।’ ऐसी खबर है कि शिवसेना सांसदो का एक समूह महाराष्ट्र का खाना नहीं परोसे जाने से नाराज था।

उन्होंने कथित रूप से एक खानपान पर्यवेक्षक जो रोजे से था उसे एक चपाती खाने को मजबूर किया। इस कथित घटना को लेकर आज संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493