बांदा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सरहद पर बने बरियारपुर बांध के 163 में से 40 गेट 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश की घाटी में भीषण बारिश होने से टूट चुके हैं। इसका पानी केन नदी में गिर रहा है, जिससे बांदा जिले में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।
बांध की निगरानी कर रहे अवर अभियंता भीखम सिंह ने बताया, “मध्यप्रदेश में 24 घंटे के भीतर हुई हुई भीषण बारिश से बरियारपुर बांध के 163 में से 40 गेट अपने आप टूट गए गए हैं। इससे 22 हजार क्यूसेक पानी केन में जा रहा है। केन नदी के किनारे बसे पांच दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं।”
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह हालांकि अवर अभियंता की बात को सच नहीं मानते, उन्होंने कहा, “बांध का कोई गेट नहीं टूटा, यह महज बकवास है।”
dharmpath.com dharmpath