बिहार में दंपति की पत्थर से कुचल-कुचलकर हत्या

बेगूसराय, 23 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक दंपति की पत्थर से कुचल-कुचलकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, गढ़पुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी चंद्रदेव प्रसाद अपनी पत्नी यशोदा देवी के साथ शुक्रवार रात गांव से कुछ दूरी पर अपने खेत में बने झोपड़ीनुमा घर (फसल की रखवाली करने के लिए बनाए गए घर) में सोए हुए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर दोनों की पत्थर से कुचल-कुचलकर हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493