जनादेश का माखौल उड़ाने के बजाए परिवार की कलह निपटाएं अखिलेश : महेंद्र नाथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “अखिलेश को सलाह है कि वह जनादेश का माखौल उड़ाने के बजाए पहले अपने परिवार की कलह निपटाएं। पिछले छह महीने में ही भाजपा की योगी सरकार ने विकास के रास्ते पर वो काम कर दिखाए हैं जो अखिलेश सरकार पांच सालों में नहीं कर पाई थी। अखिलेश की सरकार ने काम के बजाए कारनामे किए और अब जब योगी सरकार इन कारनामों की जांच करा रही है तब अखिलेश बौखला कर जनादेश का अपमान कर रहे हैं।”

पांडेय ने कहा, “गुंडों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार चलाने वालों से हमारी सरकार को सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। अखिलेश सरकार में पाई-पाई के लिए मोहताज किसानों को योगी सरकार ने कर्जमाफ कर आर्थिक तौर पर मजबूत किया है। अब अखिलेश किसानों की तरक्की और उनकी आर्थिक प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रदेश की जनता ने सपा सरकार का भ्रष्टाचार और गुंडाराज देखा है और इसीलिए पार्टी का जनाधार पूरी तरह खत्म हो चुका है। प्रदेश की जनता सपा सरकार के कुकर्मो को भूली नहीं है। अखिलेश पहले अपनी पार्टी की सरकार में जनता के साथ हुए अन्याय के लिए प्रायश्चित करें, उसके बाद भाजपा सरकार के कामों की समीक्षा करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493