उप्र : युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

शाहजहांपुर, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे में शनिवार को एक व्यापारी युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

थानाध्यक्ष जलालाबाद राजेश कुमार ने बताया कि गौरव गुप्ता उर्फ गनेशी (24) ने अपने घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया, “अभी आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों ने प्रथमदृष्टया सूदखोरों से ब्याज में कर्ज लेने के अवसाद में ग्रसित होकर आत्महत्या करना बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493