नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन भारतीय सैनिकों को सलाम किया, जिन्होंने 1918 में हाइफा को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी थी।
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन भारतीय सैनिकों को सलाम किया, जिन्होंने 1918 में हाइफा को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हाइफा दिवस पर मैं उन बहादुर भारतीय सैनिकों को सलाम करता हूं, जिन्होंने 1918 में हाइफा को आजाद कराने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी थी।”
उन्होंने कहा, “जुलाई में हाइफा जाकर साक्षात रूप से वहां श्रद्धांजलि अर्पित कर खुशी हुई थी।”
हाइफा इजरायल का तीसरा बड़ा शहर है।
मोदी ने अपने हाल के इजरायल दौरे के दौरान छह जुलाई को हाइफा में भारतीय कब्रिस्तान गए थे और वहां उन्होंने पुष्पचक्र चढ़ाए थे। उस दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उनके साथ थे।
हाइफा युद्ध के दौरान 1918 में भारत की 15वीं घुड़सवार सैन्य ब्रिगेड, 5वीं घुड़सावार सैन्य टुकड़ी, और डिजर्ट माउंटेड कॉर्प्स ने तुर्क साम्राज्य की सेना पर हमला किया था और हाइफा व अक्रे शहर पर कब्जा कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath