चलती ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हरथला रेलवे स्टेशन के बाहर बेहोशी की हालत में एक महिला देखी गई। बेहोशी की हालत में महिला को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया, “वह उत्तराखंड के बाजपुर कस्बे की रहने वाली है और शनिवार सुबह ट्रेन से अपने परिचित से मिलने बिजनौर जा रही थी। ट्रेन में महिला को चार युवक मिले, जिन्होंने पहले महिला को कोल्ड ड्रिक में मिलाकर शराब पिलाई और उसके बाद चलती ट्रेन में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।”

महिला ने बताया कि ट्रेन जब हरथला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी युवकों ने महिला को ट्रेन से बाहर उतार दिया और मौके से फरार हो गए। शराब के नशे में धुत महिला स्टेशन के बाहर निकलते ही बेहोश हो गई।

पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493