दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “दिन में आमतौर पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”

दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में कुल 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि आद्र्रता का स्तर 93 फीसदी रहा।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का समान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493