भोपाल, 24 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से मौसम साफ होने और तेज धूप के कारण गर्मी और उमस का असर एक बार फिर बढ़ गया है।
पिछले दिनों हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया था मगर रविवार को एक बार फिर गर्मी और उसम बढ़ गई है। इतना ही नहीं तापमान में भी जबरदस्त उछाल आया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के अलावा टीकमगढ़, छतरपुर, खंडवा, झाबुआ में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
राज्य में बारिश का दौर थमते ही तापमान बढ़ गया है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, इंदौर का 19.8 डिग्री, ग्वालियर का 22.4 डिग्री और जबलपुर का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, इंदौर का 30.8 डिग्री, ग्वालियर का 33.1 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath