प्रभारी निरीक्षक बरसाना वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा के सोहना सिटी, गुरुग्राम का शातिर बदमाश नंदगांव में सरकारी आवासों के समीप किसी का इंतजार कर रहा है। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर संदीप निवासी हरियाणा को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक दैटसन कार के अलावा तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर लुटेरा है। वह पहले भी जेल जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath