उप्र : भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा

बांदा, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की नरैनी सीट से भाजपा विधायक के प्रतिनिधि और उनके बेटे के खिलाफ दो नाबालिक छात्राओं के साथ छेड़खानी एवं मारपीट का मुकदमा रविवार देर शाम दर्ज कर लिया।

पुलिस अधीक्षक शालिनी ने सोमवार को बताया, “पिछली तहसील दिवस में नरैनी कस्बे की एक महिला ने स्कूल आते-जाते अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के अलावा उलाहना देने पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया था।”

उन्होंने बताया कि जांच के बाद मामला सत्य पाए जाने पर विधायक के प्रतिनिधि और उनके बेटे राहुल के अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रविवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उधर, ब्राह्मण समाज ने विधायक राजकरण कबीर को भी आरोपी बनाए जाने की मांग की है। उन पर आरोप लगाया गया है कि पुलिस पर बेजा दबाव डालकर मामले को दबाने की कोशिश की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493