उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर भी दिखाई देगा लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस भी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493