बंगाल में दुर्गा पूजा शुरू

कोलकाता, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। आकर्षक परिधानों में सजे पश्चिम बंगाल के निवासियों ने मंगलवार को पूरे धार्मिक हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा के पहले दिन की शुरुआत की।

मां दुर्गा की प्रतिमाओं और उनके देव समूह के स्वागत, ‘बोधन’, ने पांच दिन की पूजा की शुरुआत का ऐलान कर दिया। देश के इस भाग के सबसे बड़े पर्व में लोगों ने ढोल की आवाज, धूप और शिउली फूलों की सुगंध के साथ अपनी संरक्षक देवी का स्वागत किया।

लोगों के पास बंगाल पर्यटन विभाग द्वारा लॉन्च नया एप ‘शरदोत्सव’ है। यह एप शहर में सबसे बेहतरीन पंडालों के बारे में जानकारी देता है।

प्रमुख पंडालों को आम लोगों के लिए तीन-चार दिन पहले खोल दिया गया था जिसके कारण उत्सव का माहौल पहले ही बन गया।

सोशल मीडिया और मैसेंजर पर ‘शुभो शारदीया’ और ‘जय दुर्गा’ जैसे संदेश लागों के उत्साह को दर्शा रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच लोग कोलकाता की सड़कों पर निकल रहे हैं। त्योहार के दौरान शहर को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हैं। एक पूरी सड़क पर अल्पना को बनाया गया है और फुटबाल के नाम पर तैयार मछलियों के व्यंजन के लिए खास स्टाल लगे हुए हैं।

इस वर्ष कोलकाता में उत्सव समितियों द्वारा 3,000 जगहों पर पूजा का आयोजन हो रहा है। इनके अलावा राज्य के विभिन्न शहरों व हजारों गांवों में भी इसका आयोजन किया जा रहा है।

यह पूजा पांच दिनों का उत्सव है जिसमें षष्ठी (26 सितम्बर) और अगले चार दिन सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों की शुभकामनाएं दी हैं।

चंद्र कैलेंडर के छठे दिन को षष्ठी के नाम से जाना जाता है और इस दिन पूजा अनुष्ठानों की शुरुआत होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493