एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राम सुमिरन विश्वकर्मा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, छेड़खानी, राहजनी, लूट पाट व डकैती की बाढ़ आ गई है।
बीएचयू से वापस आए डॉ. विश्वकर्मा ने बताया, “एक बीएफए की छात्रा को रोक कर दो छात्रों ने बेहद अभद्र बातें की और दुष्कर्म की धमकी दी। छात्रा के साथ सड़क पर जोर जबरदस्ती की गई। छात्रा प्राक्टोरियल बोर्ड के सिक्योरिटी पर्सनल के पास शिकायत लेकर गई तो उसने शिकायत दर्ज करने के बजाय कहा कि शाम सात बजे बाहर क्यों गई?”
उन्होंने कहा कि छात्राओं ने आबरू की सुरक्षा में धरना प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया। योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस में ही थे पर दोनों में से किसी ने आंदोलनकारी छात्राओं से मिलना उचित नहीं समझा।
dharmpath.com dharmpath