उप्र : खेत में मगरमच्छ आने से हड़कंप, वन विभाग ने पकड़ा

मोंठ के ग्राम बकुवा में मंगलवार सुबह ग्रामीण अपने खेत में पानी लगा रहे थे। तभी उन्हें एक खेत में मगरमच्छ नजर आया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। थाने की पुलिस व वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

घंटो मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा और अपने साथ ले गई।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गांव में एक बड़ा तालाब है, जिसमें मगरमच्छ होने की संभावना है। हो सकता है कि उसी तालाब से मगरमच्छ बाहर निकल आया हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493