करण जौहर अतुल्य व्यक्ति हैं : पॉल फेग

मुंबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘घोस्टबस्टर’ के निर्देशक पॉल फेग ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक अतुल्य व्यक्ति हैं।

‘द हीट’ और ‘स्पाइ’ नामक फिल्में बनाने वाले पॉल ने सोमवार को एक मैगजीन के कवर को साझा किया, जहां करण अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और लेखक-उद्यमी-फिल्म निमार्ता ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आ रहे हैं।

पॉल ने ट्विटर पर लिखा, “वाह, क्या अद्भुत कवर है। करण आप शानदार लोगों के साथ है और आप असाधारण भी हैं। उम्मीद है आपसे जल्द मुलाकात होगी।”

45 वर्षीय करण ने पॉल को धन्यवाद दिया और कहा उन्हें उम्मीद है कि वह उनसे और उनकी पत्नी लॉरी फेग से जल्द मिलेंगे।

करण ने जवाब दिया, “हाय, पॉल! धन्यवाद! हमें इस कवर की शूटिंग में बहुत आनंद आया! उम्मीद है आपसे और आपकी पत्नी से जल्द ही मिलूंगा! सप्रेम।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493