लास पाल्मास के कोच माक्र्वेज ने इस्तीफा दिया

मैड्रिड, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग की टीम लास पाल्मास के कोच मनोलो माक्र्वेज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्लब ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अपने घरेलू मैदान पर लीगनेस के हाथों 0-2 से हारने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पाल्मास की टीम सीजन के अपने पहले 6 मैचों में केवल दो मैच जीत पाई है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

लास पाल्मास ने पुष्टि की है कि माक्र्वेज ने भले ही प्रथम टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह क्लब से जुड़े रहेंगे और कोचिंग एवं नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस बीच उनके सहायक जुआन कार्लोस वैलेरोन और पैकिटो ऑर्टिज अपने पदों पर बने रहेंगे जबकि क्लब नए कोच की तलाश कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493