ओडिशा में दो नक्सली मारे गए

भुवनेश्वर, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के एक वन क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इनमें एक महिला भी शामिल है।

भुवनेश्वर, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के एक वन क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इनमें एक महिला भी शामिल है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह मुठभेड़ बरगढ़ जिले के सालेपाली के जंगलों में मंगलवार शाम को हुई।

पुलिस महानिदेशक आर.पी शर्मा ने कहा, “सालेपाली में ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।”

अधिकारी ने साथ ही कहा कि जंगलों में तलाशी अभियान अब भी जारी है।

हालांकि, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वे वर्दी में थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493