पुलिस के मुताबिक, जिले के करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम 11 वर्षीय बच्ची बकरियों को खेत में चरा रही थी। तभी गांव के ही एक अधेड़ ने बच्ची को पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
सिटी सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath