उप्र : बहराइच स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन (फोटो सहित)

रूपइडिहा से चल कर बहराइच पहुंची ट्रेन को बुधवार को सुबह पुन: रूपइडिहा जाना था। हादसे के बाद पहुंचे अधिकारियों ने ड्राइवर, प्वाइंटस मैन सहित कई लोगों का ब्लड जांच कराया, जिसकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। इंजन पटरी से उतरने के कारण अभी तक आवागमन बाधित है।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया, “जब तक इंजीनियरिंग विभाग हमको क्लीयरेंस नहीं देता है, तब तक हम रेल का आवागमन नहीं कर सकते हैं। घटना की वजह से सुबह से कोई भी ट्रेन न तो आई है और न ही गई है, जिससे सवारियों में काफी रोष भी देखने को मिला।”

उन्होंने बताया कि इस मामले में इंजीनियरिंग विभाग कुछ भी बता नहीं रहा है। ऐसे में सवारियों को कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी, यह कह पाना मुश्किल होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493