पेनाल्टी की जिम्मेदारी साझा करेंगे कवानी व नेमार : पीएसजी कोच

पेरिस, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के कोच उनाई एमेरी ने हाल ही में पेनाल्टी की जिम्मेदारी को लेकर खड़े हुए विवाद पर एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी प्रतिक्रिया दी।

चैम्पियंस लीग में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एमेरी ने कहा कि नेमार और एडिसन कवानी साझा तौर पर इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ओलम्पिक लायन के खिलाफ फ्रेंच लीग-1 मैच के दौरान यह विवाद सामने आया था, जब ब्राजील के फारवर्ड नेमार ने कवानी के पेनाल्टी किक लेने के मामले पर आपत्ति जाहिर की थी।

एमेरी ने कहा, “हमारे पास कई खिलाड़ी हैं, जो इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं और वह ऐसा करना चाहते हैं। आंकड़ों को ध्यान में रखा जाए, तो मैं चाहता हूं कि नेमार और कवानी इस जिम्मेदारी को साझा करें।”

एमेरी ने कहा, “हम अधिक से अधिक पेनाल्टी हासिल करने की कोशिश करेंगे, ताकि दोनों खिलाड़ियों को अवसर मिलें।”

कोच ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से बात की है। हालांकि, उन्होंने इस चर्चा के बारे में जानकारी नहीं दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493