ड्रग इंस्पेक्टर ए.के. जैन ने बताया, “शिकायत के आधार पर मंगलवार रात टीम ने जुनपत गांव में छापा मारा। इस दौरान श्रीराम मेडिकल स्टोर व भारत वंश मेडिकल स्टोर पर जांच की गई तो पता चला कि इनके पास लाइसेंस नहीं है। दुकानदार मोनू शर्मा व अनिल मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। दोनों के खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।”
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जिले में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्द ही सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath