नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजमुंद्री हवाईअड्डे पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की 10.25 एकड़ भूमि को आंध्र प्रदेश सरकार के स्वामित्व वाली समतुल्य भूमि के साथ अदला-बदली करने से संबंधित प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।
यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रिमंडल ने राजमुंद्री हवाईअड्डे के इर्द-गिर्द के पड़ोसी गांवों के लिए संपर्क मुहैया कराने हेतु सड़क निर्माण के लिए एएआई की 10.25 एकड़ भूमि आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई समतुल्य भूमि के साथ अदला-बदली करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
यह प्रस्ताव राजमुंद्री हवाईअड्डे के आसपास के गांवों के लिए सड़क संपर्क मुहैया कराने के लिए है, ताकि क्षेत्र की आम जनता के लिए आवागमन की सुविधा प्रदान की जा सके।
dharmpath.com dharmpath