सरकार का प्रयास मरीजों के मिले बेहतर इलाज : केशव मौर्य

बलरामपुर अस्पताल में बुधवार को धन्वंतरि केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “अस्पतालों में बिना भेदभाव के मरीजों का इलाज किया जाए। मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज मिले, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि मरीजों को सस्ती दवाएं उपलबध कराई जा सकें।”

मौर्य ने कहा, “सेवा का कार्य सरकार के कारण नहीं समाज के सहयोग से ही चलता है। जनसहयोग के जरिए शुरू किया गया यह धन्वंतरि केंद्र मरीजों को सहूलियत देगा और अन्य अस्पतालों के लिए नजीर बनेगा। इसे संचालित करने में कोई भी अड़चन नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग किया जाएगा।”

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था में व्हील चेयर और स्ट्रेचर को शामिल किया और अस्पताल का जायजा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493