लोगों को जोड़े, सेवा पहुंचाएं : सुंदराराजन

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदराराजन ने बुधवार को यहां कहा कि सरकार ने देश में डिजिटल ²ष्टि का विस्तार करने वाला चार आयामी एजेंडा तैयार किया है।

सुंदराराजन ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “सरकार का ²ष्टिकोण चार धुरी तक फैली हुई है। पहला, जिन्हें नहीं जोड़ा गया है, उन्हें जोड़े और जिन्हें सेवा नहीं दे पाए हैं, उन्हें सेवा दें। दूसरा, यह सुनिश्चित करना कि हर भारतीय की बेहतरीन उत्पाद और सेवाओं तक पहुंच हो।”

उन्होंने कहा, “तीसरा, मेक इन इंडिया। हमें नौकरियों का निर्माण करने की आवश्यकता है और अंत में, क्या हम इन सभी चीजों को एक साथ रख सकते हैं, वैश्विक दूरसंचार नायक बन सकते हैं?”

उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन अब एक हैंडसेट से परे है। यह लोगों को दुनिया से जोड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493