तिरुवनंतरपुरम, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में होने वाले अंडर-17 फुटबाल विश्व कप के कोच्चि में होने वाले मैचों के प्रचार अभियान से संबद्ध ‘वन मिलियन गोल’ कार्यक्रम का पहला गोल केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को किया।
विजयन ने अपरान्ह तीन बजे राज्य स्तरीय उद्घाटन किया। इसके बाद यह अभियान राज्य के कोने-कोने में पहुंच गया जिसमें 941 स्थानीय निकाय संस्थाएं, 87 नगरपालिकाएं, छह नगर निगम और सात हजार से ज्यादा शैक्षणिक संस्थाओं और क्लब ने हिस्सा लिया।
विजयन के बाद विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, कैबिनेट मंत्रियों और कई विधायकों ने इसमें हिस्सा लिया।
कोच्चि में विश्व कप के छह लीग मैच, एक प्री क्वार्टर फाइनल और एक क्वार्टर फाइनल आयोजित होगा। कोच्चि में पहला मैच सात अक्टूबर को खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath