भारतीय वायुसेना ने अमरीकी नागरिक को लेह से बचाया

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना ने लेह में फंसी अमरीकी नागरिक को हेलीकॉप्टर की मदद से पता लगाकर बचा लिया है।

रक्षा मंत्रालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अमरीकी दूतावास ने रक्षा मंत्रालय के माध्यम से मंगलवार को अमेरिकी नागरिक मार्गेट एलेन स्टोन का पता लगाने और बचाने का अनुरोध भारतीय वायुसेना से किया था। स्टोन लद्दाख क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए निकली थीं और घायल होने के कारण छह सितंबर से लेह से 75 किलोमीटर की दूरी पर जिनचांग क्षेत्र में घिर गई थी।

लंबे समय तक देखभाल नहीं होने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती गई और वह गंभीर स्थिति में आ गई। मंगलवार को अमेरिकी सरकार ने भारतीय वायुसेना को इस संबंध में सूचना दी।

वायुसेना ने स्टोन के वास्तविक स्थान पर होने के बारे में नागरिक प्रशासन की मदद से पता लगाया गया और शाम तक भारतीय वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर घाटी में स्टोन का पता लगाने में सफल हुए। मंगलवार की शाम तक स्टोन को चिकित्सा देखभाल के लिए लेह अस्पताल लाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493