लॉस एंजेलिस, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता लियोनाडरे डी कैप्रियो और फिल्मकार मार्टिन स्कोरसेस अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट पर बन रही फिल्म में साथ काम करेंगे।
वेबसाइट, ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म में डिकैप्रियो पूर्व राष्ट्रपति का किरदार निभाएंगे, जबकि स्कोरसेस इसका निर्देशन करेंगे। दोनों इस फिल्म के निर्माता भी हैं।
डिकैप्रियो और स्कोरसेस इससे पहले ‘गैंग्स ऑफ न्यूयॉर्क’, ‘द एविएटर’, ‘शटर आइलैंड’, ‘द डिपार्टेड’ और ‘द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ में साथ काम कर चुके हैं।
डिकैप्रियो रुपहले पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘द रेवेनेंट’ में नजर आए थे, इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवार्ड भी जीता।
dharmpath.com dharmpath