लखनऊ, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उमस बनी रहेगी। अक्टूबर से ठंड की शुरुआत होगी जिसके बाद गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा। दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी रहने की उम्मीद है। अभी इस सप्ताह तक गर्मी व उमस बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 24 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath