फिल्म ‘महबूबा’ में बेटे को लॉन्च कर रहे पुरी जगन्नाथ

चेन्नई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाथ ने गुरुवार को कहा कि वह आगामी तेलुगू फिल्म ‘महबूबा’ से अपने बेटे आकाश पुरी को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि में गढ़ी एक प्रेम कहानी है।

जगन्नाथ ने अपने ट्विटर पेज पर एक संक्षिप्त नोट के साथ फिल्म का पहला लुक साझा किया।

इस नोट में उन्होंने लिखा, “महबूबा की पटकथा पूरी करने के बाद, मुझे महसूस हुआ कि मैं पहली बार एक अत्यंत भावुक और आवेशपूर्ण प्रेम कहानी बना रहा हूं जो पूरी तरह विचारों से परे है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि में गढ़ी गई प्रेम कहानी है।”

उन्होंने आगे लिखा, “सिनेमा के प्रति आकाश के प्यार के कारण मैं उनके साथ यह फिल्म कर रहा हूं।”

बेंगलुरू की नेहा शेट्टी इस फिल्म की मुख्य नायिका होंगी।

संदीप चौटा इस फिल्म का संगीत देंगे और इस फिल्म के मुख्य हिस्से की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।

‘महबूबा’ की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के सुरम्य स्थलों के साथ ही पंजाब व राजस्थान में भी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493