हरियाणा में बस ने 4 साल के बच्चे को कुचला

गुरुग्राम, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा के रेवाड़ी में गुरुवार को एक निजी बस ने चार साल के बच्चे को कुचल दिया। यह बच्चा अपने घर के पास स्कूल बस का इंतजार कर रहा था।

पुलिस का कहना है कि यह घटना रेवाड़ी में झज्जर चौक के पास हुई।

एक प्रत्यक्षदर्शी पंकज यादव ने आईएएनएस को बताया, “बच्चा अपने घर के पास स्कूल बस का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान निजी बस ने उसे कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।”

इस घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़-फोड़ की और उसमें आग लगा दी।

पुलिस को गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का-फुल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493