जीई के साथ डीजल लोकोमोटिव फैक्टरी की योजना सही दिशा में : मंत्री

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के साथ मिलकर बिहार के मरहौरा में डीजल लोकोमोटिव फैक्टरी की स्थापना का कार्य ‘सही दिशा में’ है।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “योजना के अनुसार कारखाने पर काम चल रहा है और मुझे लगता है कि यह सही दिशा में है।”

मंत्री की यह टिप्पणियां उस वक्त आईं है जब जीई ने संयुक्त उद्यम में हुए बदलावों के बारे में चेतावनी दी थी।

रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि बिहार में जीई संयंत्र के लिए कोई खतरा नहीं है और यह परियोजना समझौते के मुताबिक ही है।

जीई ने 2015 में भारतीय रेलवे को 1,000 डीजल लोकोमोटिव की आपूर्ति करने का अनुबंध 2.6 अरब डॉलर में हासिल किया था।

समझौते के मुताबिक, 11 साल से अधिक लोकोमोटिव की सेवा के लिए जीई, बिहार में एक उत्पादन सुविधा केंद्र का निर्माण और देश में कहीं भी दो रखरखाव केंद्रों की स्थापना करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493