कत्र्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है दशहरा : भाजपा

भोपाल, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह ऐसा पर्व है, जो हमें कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है, इसलिए देश की वर्तमान चुनौतियों गरीबी, निरक्षरता से सभी को मिलकर लड़ना है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने गुरुवार को बयान जारी कर विजय दशमी के पर्व पर जन-जन के मंगल की कामना देते हुए कहा कि श्रीराम धर्म और आदर्श की प्रतिमूर्ति है। उनकी कर्तव्य परायणता, त्याग ने ही भरत को जनसेवक के रूप में राज्य संचालित करने की प्रेरणा दी।

राम ने जब वन गमन किया प्रजा व्याकुल थी, उनके साथ सीता माता और भाई लक्ष्मण थे। उन्होंने पगडंडी नापते हुए राक्षसी शक्तियों का सामना किया। समाज में समरसता का विस्तार कर समर्थन जुटाया और रावण के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई।

चौहान ने कहा कि विजय दशमी रामजी की रावण पर अभूतपूर्व विजय का उत्सव है, जो हमें कत्र्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आज हमारे सामने गरीबी, निरक्षरता जैसी जो चुनौतियां हैं, उनको देश निकाला देने के लिए सभी को साथ लेकर जुटना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493