कोटा में किशोरी से दुष्कर्म मामले में 2 गिरफ्तार

जयपुर, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के कोटा में 16 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

कोटा के पुलिस अधीक्षक अंशुमन भूमिया ने आईएएनएस को बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 17 वर्ष है। इन्होंने बुधवार रात को ओरिया कॉलोनी में डांडिया कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक सुनसान स्थान पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इन्होंने इसके बाद किशोरी के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह किशोरी का शव मिलने के बाद इस घटना का पता चला। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493