मुंबई भगदड़ में 15 की मौत (लीड-1)

मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में परेल-एलफिंस्टन स्टेशनों के पास शुक्रवार को हुई भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में परेल-एलफिंस्टन स्टेशनों के पास शुक्रवार को हुई भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई।

बृहन्मुंबई नगर निगम आपदा नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 24 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से छह की हालत गंभीर है।

घायलों को परेल के कीईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व रेलवे के शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

जिस फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ हुई, वह संकरा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की अफवाह के बाद यह भगदड़ हुई।

इस घटना के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय कैब ड्राइवर और दुकानदार घायलों को अस्पताल लेकर जाने में मदद कर रहे थे।

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493