मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने वाराणसी में वेब श्रृंखला ‘मिर्जापुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने वाराणसी में वेब श्रृंखला ‘मिर्जापुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
उत्तर भारत के ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बन रही यह श्रृंखला गैंगस्टर ड्रामा है।
अली ने अपने बयान में कहा, “मेरे लिए यह साल व्यस्ततापूर्ण रहा है और इस बारे में मैं बहुत खुश हूं। मैं ‘मिर्जापुर’ की इस प्रतिभाशाली टीम के साथ शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार और उत्साहित हूं।”
इस श्रृंखला का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है।
वहीं, श्वेता ने कहा कि वह अली को पिछले कुछ सालों से जानती हैं और दोनों साथ में नाटक में काम भी कर चुके हैं, ऐसे में जब इस श्रृंखला में उन्हें अभिनेता के होने का पता चला तो वह काफी रोमांचित हो गईं।
एमेजन प्राइम वीडियो के लिए बनाए जा रहे ‘मिर्जापुर’ के सभी एपिसोड उत्तर प्रदेश में फिल्माए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath