मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रक्षंदा खान शो ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ में असामान्य गतिविधियों की जांच करने वाली महिला के रूप में नजर आएंगी।
मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रक्षंदा खान शो ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ में असामान्य गतिविधियों की जांच करने वाली महिला के रूप में नजर आएंगी।
इस शो से वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आगाज कर रही हैं।
‘रागिनी एमएमएस’ फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए एकता कपूर का एप एएलटी बालाजी ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ के साथ आ रहा है, जिसकी शूटिंग रक्षंदा अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू करेंगी।
रक्षंदा ने अपने बयान में कहा, “मैं कॉलेज में होने वाली सभी असामान्य गतिविधियों की जांच करने वाली जांचकर्ता अधिकारी के किरदार में हूं। वह बच्चों को दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से उबरने में मदद करती है। मैंने पहली दो श्रृंखलाएं देखी हैं, जो सिर्फ दो किरदारों पर ही आधारित थे और फिर भी बहुत डरावने थे।”
शो में रिया सेन, दिलनाज ईरान, गौरव शर्मा और प्रियंका बोरा भी हैं।
dharmpath.com dharmpath