बेल्जियम के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैच नहीं खेलेंगे मिरालेम

साराजेवो, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। बोस्निया एवं हर्जेगोविना के खिलाड़ी मिरालेम जानिक चोटिल होने के कारण बेल्जियम के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर का मैच नहीं खेल पाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुवेंतस मिडफील्डर को चैम्पियंस लीग में बुधवार रात खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी।

मिरालेम लीग में ओलम्पियाकोस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें अब ठीक होने में अधिक समय लगेगा।

जुवेंतस क्लब के कोच मासिमिलियानो एलेग्री ने कहा, “मिरालेम को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई है और हमें आशा है कि यह समस्या बड़ी नहीं होगी।”

कोच ने कहा कि वह मिरालेम की स्वास्थ्य जांच के परिणाम का इंतजार करेंगे और आशा है कि खबर सकारात्मक ही होगी।

बेल्जियम की टीम ग्रुप-एच में 22 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं बोस्निया 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में सीधे तौर पर प्रवेश के लिए बोस्निया को बेल्जियम और एस्टोनिया के खिलाफ बाकी बचे दो क्वालीफायर मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493