राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने लोगों को दशहरा की बधाई दी

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को लोगों को दशहरा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार नैतिक मूल्यों की जीत का प्रतीक है।

कोविंद ने कहा,”दशहरे का त्योहार अच्छाई और नैतिक मूल्यों की जीत का प्रतीक है। इन मूल्यों को विश्व भर में माना जाता है और यह आज पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक हैं।”

कोविंद ने कहा, “यह हमें भगवान राम के जीवन से जुड़े मानवीय और सामाजिक मूल्यों की याद दिलाता है। भगवान राम हमें कर्तव्य के प्रति समर्पण, नैतिकता और सभी की सेवा करना सिखाते है। हम सभी को बुराइयों से लड़ते हुए एक आदर्श परिवार, समाज, देश और विश्व के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प करना चाहिए।”

उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा, “दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है और भगवान राम के महान और धार्मिक जीवन में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है। दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश ही नहीं देता है बल्कि लोगों के बीच में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाता है।”

उन्होंने कहा, “मेरी कामना है कि यह त्योहार देश में शांति, सामंजस्य और समृद्धि लेकर आए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493