रायपुर, 30 सितम्बर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामदास टंडन और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी है। राज्यपाल ने राजभवन से जारी संदेश में कहा है कि विजयादशमी का यह पर्व मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान राम की विजय गाथा कहता है।

संदेश में कहा गया है कि सत्य और शुभ के प्रतीक तथा असीम ऊर्जा के स्रोत भगवान राम ने अपने कर्मों से हमें संदेश दिया है कि जीवन में चाहे कितनी भी विषम परिस्थितियां क्यों न हो, लेकिन सत्य की जीत अवश्य होती है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विजयादशमी या दशहरा हमारी भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हमें याद दिलाता है कि बुराइयों पर हमेशा अच्छाइयों की विजय होती है।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी आम जनता का पर्व है। इस पर्व के माध्यम से हम सच्चाई और अच्छाई के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की प्रेरणादायक और महान जीवन गाथा को याद करते हैं, जिनके हाथों आसुरी शक्तियों के प्रतीक रावण को पराजित होना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
dharmpath.com dharmpath