उप्र में सड़क हादसे में 4 मरे

लखनऊ , 30 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह आगरा लखनऊ राजमार्ग पर छिबरामऊ के पास एक इनोवा डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। मृतकों में दो की शिनाख्त हो गई है, जबकि दो की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया, “छिबरामऊ इलाके के नगला गांव के पास डिवाइडर से टकरा कर अचानक कार पलटने से प्रेमा देवी (45) की मौत हो गई। उपचार के दौरान राज (15) ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य युवकों की भी मौत हुई है। इनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।”

हादसे में घायल चालक संतोष ने बताया, “वह कार चला रहा था। अचानक पलक झपकने से यह हादसा हो गया। कार में सवार सभी लोग पानीपत में धागा फैक्ट्री में काम करते थे। त्योहार पर अपने-अपने घर जा रहे थे।”

छिबरामऊ के क्षेत्राधिकारी श्रीकांत ने बताया, “मृतकों की शिनाख्त की कोशिश हो रही है। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मौतों की जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर सभी की शिनाख्त हो जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493