पंजाब : भाखड़ा नहर में 5 लोगों के डूबने की आशंका

चंडीगढ़, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के आनंदपुर साहिब के करीब स्थित भाखड़ा नहर में एक ही परिवार के पांच लोगों के डूबने की आशंका है।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि आशंका है कि जिस वाहन में परिवार के लोग सफर कर रहे थे, वह यहां से 90 किलोमीटर दूर झिजरी गांव के पास नहर में गिर गई।

परिवार गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में अपने गांव से चला था, जिसमें पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल थे।

परिवार जब अपने नर्धिारित स्थान पर नहीं पहुंच पाया और उनके मोबाइल पर भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था, तब पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने वाहन द्वारा लिए गए संभावित मार्ग पर एक खोजी अभियान चलाया और नहर के पास एक दुर्घटना के संकेत मिले। गाड़ी खोजने के लिए गोताखोरों को भेज दिया गया है।

जिनके डूबने की संभावना है, उनमें राजपाल (33), उनकी पत्नी (28) चरणों देवी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र आठ वर्ष, चार वर्ष और तीन महीने है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493