‘अय्यारी’ की शूटिंग पूरी हुई

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार नीरज पांडे ने सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘अय्यारी’ की शूटिंग काहिरा में पूरी कर ली है।

पांडे ने शनिवार को ट्वीट किया, “कश्मीर में जो शुरू हुआ था, काहिरा में वह खत्म हुआ..’अय्यारी’ के कलाकारों और यूनिट के सदस्यों का बहुत धन्यवाद।”

‘अय्यारी’ असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मनोज बाजपेयी और पूजा चोपड़ा भी हैं।

मनोज ने भी ट्विटर के जरिए फिल्म की शूटिंग का अनुभव साझा किया।

उन्होंने लिखा, “‘अय्यारी’ की शूटिंग पूरी..कितना शानदार अनुभव। आप सबका धन्यवाद।”

काहिरा के पहले फिल्म की शूटिंग लंदन और दिल्ली में भी हुई।

यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493