आर.के. मिश्रा ने एसएसबी महानिदेशक का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। रजनी कांत मिश्रा ने शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। उन्होंने अर्चना रामासुंदरम का स्थान लिया है।

2003 में पुलिस पदक और 2009 में प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त कर चुके मिश्रा, उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

मिश्रा 2002 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जुड़े और 2009 तक वहां उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) और महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में उन्होंने काम किया।

उन्हें जून 2013 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में स्थानांतरित कर दिया गया और वहां उन्होंने फ्रंटियर मुख्यालय, त्रिपुरा और दक्षिण बंगाल में एक आईजी और बाद में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के रूप में काम किया।

उनकी अंतिम नियुक्ति बीएसएफ मुख्यालय में एडीजी के रूप में थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493