शिवराज ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी

भोपाल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद का यह पहला जन्मदिन है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कामना की है कि उनके मार्गदर्शन में हम अंत्योदय का लक्ष्य प्राप्त करेंगे।

इसी तरह भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493