हाई ऑल्टीट्यूट वॉरफेयर प्रशिक्षुओं ने नई ऊंचाई तय की

श्रीनगर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना के हाई ऑल्टीट्यूट वॉरफेयर स्कूल (एचएडब्ल्यूएस) में 90 कमीशन व गैर कमीशन अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन प्रशिक्षुओं ने पहाड़ी युद्ध की तैयारी के तौर पर कश्मीर में 17,530 फीट ऊंची चोटी की चढ़ाई की।

रक्षा मंत्रालय के रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, “एचएडब्ल्यूएस में पहाड़ी युद्ध को लेकर उन्नत प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षुओं ने जम्मू एवं कश्मीर में 27 सितंबर से 29 सितंबर के बीच 17,350 फीट की ऊंचाई सफलतापूर्वक तय की।”

इसमें कहा गया, “कुल नौ प्रशिक्षु कमीशन अधिकारियों व 79 प्रशिक्षु गैर-कमीशन अधिकारियों ने दुर्गम मार्ग को पार किया।”

प्रशिक्षण टीम का नेतृत्व एचएडब्ल्यूएस के कमांडेंट मेजर जनरल अतुल कौशिक ने किया।

बयान के मुताबिक, “दल ने बिना किसी चोट के सफलतापूर्वक इस अभियान को पूरा करने के लिए कई रस्सियों का सहारा लिया।”

बयान में कहा गया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए 17,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर तैनाती के लिहाज से यह अभ्यास आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493