मणिपुर से अगवा 8 लड़कियां वापस घर पहुंचीं

इंफाल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह द्वारा अगवा कर सिंगापुर ले जाई जा रहीं आठ मणिपुरी लड़कियों को म्यांमार में छुड़ा लिया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्हें वापस उनके घर भेज दिया गया है।

रविवार को छुरछंदपुर में उनके घर भेजने से पहले पुलिस ने लड़कियों की काउंसिलिंग कराई।

अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों को शुक्रवार को भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा म्यांमार से कोलकाता लाया गया। वे शनिवार को इंफाल पहुंचीं।

इस घटना में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में दो महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

सिंगापुर ले जाते समय लड़कियों को यंगून के एक होटल में रखा गया था, जहां उनमें से एक लड़की अपने परिवार को सूचित करने में कामयाब रही।

इसके बाद राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय और यंगून पुलिस की मदद से लड़कियों को बचा लिया।

मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने कहा, “परिवारों को बहुत सर्तक रहना चाहिए और पहले दलालों द्वारा चलाई जा रहीं एजेंसियों की प्रामाणिकता की जांच कर लेनी चाहिए। दलालों द्वारा मानव तस्करी के ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें वे परिवार वालों से नौकरी और शिक्षा का वादा करते हैं।”

उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि वह अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करे और आरोपियों को त्वरित अदालत में भेजे, जोकि महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों के लिए स्थापित की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493