मारुति सुजुकी ने नई एस क्रॉस लॉन्च की

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑटोमोबाअल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने रविवार को प्रीमियम क्रोसओवर ‘एस क्रॉस’ के सभी नए वेरिएंट लॉन्च किए। इनकी कीमत दिल्ली में 8.49 लाख से लेकर 11.29 लाख रुपये तक हैं।

मारुति सुजुकी के प्रंबंध निदेशक और सीईओ कैनिची अयूकावा ने कहा, “यह नई एस-क्रॉस एक बोल्ड और आक्रमक अंदाज में आई है।”

उन्होंने कहा, “इस नई एस-क्रॉस में स्मार्ट हाइब्रिड के साथ साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी डीडीआईएस 200 का इस्तेमाल किया गया है, जो उत्सर्जन को 105.5 ग्राम प्रति किमी तक कम करने में सक्षम है। हमें विश्वास है कि एस-क्रॉस प्रीमियम शहरी क्षेत्र में मारुति सुजुकी की स्थिति को मजबूत करेगी।”

बयान के मुताबिक, दिग्गज कंपनी के साथ साथ इसके एसोसिएट्स ने नए एस-क्रॉस के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जो कि इसके स्थानीयकरण से 95 फीसदी अधिक है।

इस वाहन को 2015 में लॉन्च किया गया था, जिसकी भारतीय बाजार में कुल 53 हजार इकाइयां बिकी हैं और विदेशों में 4,600 इकाइयां।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493